फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चलनी से पहले चांद, फिर पति का किया दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुहागिन महिलाओं ने रविवार को पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर विधि विधान से पूजा की और कथा सुनी। इसके बाद चलनी से चांद को और फिर पति के चेहरे को निहारा। पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

जिले में करवा चौथ के व्रत और पूजा की तैयारियां पहले ही शुरू हो गई थी। शुक्रवार और शनिवार को पूजन सामग्री, करवा, चलनी और फल, फूल माला आदि की खरीदारी की गई। रविवार को पीडीडीयू नगर, चकिया और चंदौली के अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं निर्जला व्रत रखने के साथ सुबह से ही पूजा की तैयाारियों में जुटी रहीं।
तरह-तरह के पकवान बनाने के बाद शाम को स्नान सोलह शृंगार किए। नए वस्त्र और गहने धारण कर भगवान गणपति का पूजन किया। शाम 19:39 मिनट पर चंद्रोदय होते ही चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति के दीर्घायु की कामना की। इसके बाद महिलाएं छत पर पहुंचीं और चलनी की ओट से पहले चांद का और इसके बाद पति का चेहरा निहारा। पति के हाथों जल पीकर व्रत खोला। वहीं, पतियों ने भी उन्हें आकर्षक उपहार दिए।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें