फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लामबंद हुए बीडीसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। चहनिया के ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए खेमेबंदी से बृहस्पतिवार को राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक साथ डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्रक सौंपा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मामला अदालत में लंबित होने के कारण डीएम ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। चहनिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लंबे समय से क्षेत्र पंचायत सदस्यों में नाराजगी है। यही वजह है कि फिर से 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अधिवक्ता के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी को अधिवक्ता के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचकर पत्रक सौंपा। चहनियां ब्लॉक में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इनमें से 72 सदस्य भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हैं। उन्होंने पत्रक में आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सदस्यों के अनुमोदन के बिना कार्य योजनाओं को मंजूरी दे दी जाती है। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख को पद से हटाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें