फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा में समाया बलुआ घाट का मंदिर, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की दर से पानी चढ़ रहा है। तटवर्ती गांवों के लोगों को प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 62.62 मीटर रहा जबकि सोमवार की शाम चार बजे यह 62.31 मीटर था। बलुआ घाट का मंदिर मंगलवार को गंगा में समा गया।
विज्ञापन

रविवार को नरौरा बांध से 2.11 लाख क्यूसेक और सोमवार को कानपुर बैराज से लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके चलते प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी के साथ ही गाजीपुर और बलिया में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांवों में गंगा का पानी पहुंचने लगा है।
चंदौली में प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। कंट्रोल रूम से लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 62.62 मीटर रहा। जबकि सोमवार की शाम चार बजे यह 62.31 मीटर था। बाढ़ का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर पर है। वहीं अब तक सबसे ज्यादा 73.90 मीटर का जलस्तर 09 सितंबर 1978 को दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें