पीडीडीयू नगर। श्रीरामचरित मानस संघ के वार्षिकोत्सव की शुरूआत सोमवार को हुई। पहले दिन सुबह नई सट्टी स्थित हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। राम, लक्ष्मण, जानकी की झांकी के साथ बाल हनुमान की मूर्ति पालकी में लेकर जयकारे लगाते हुए भक्तों ने नगर का भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। सुबह सात बजे नई सट्टी स्थित श्रीदुर्गा हनुमान मंदिर पर भक्त एकत्र हुए। यहां से बाल हनुमान के साथ शिव और श्रीराम दरबार की झांकी सजाई गई। फिर शोभायात्रा निकली, जिसमें देवी-देवताओं के स्वरूप करतब दिखाते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल भक्त सनातनी झंडा लेकर जयकारा लगा रहे थे। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए कैलाशपुरी शिव मंदिर से होते हुए रविनगर, लाठ नं. एक, मैनाताली, गल्ला मंडी होते हुए जीटी रोड काली मंदिर, सपा सपा कार्यालय से होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां से शोभायात्रा वीआईपी गेट से जीटी रोड होते हुए मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान जगह जगह भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के बाद मंदिर पर अखंड राम चरित मानस पाठ की शुरूआत हुई। मानस पाठक मंगलवार की सुबह समाप्त होगा। इसके बाद रुद्राभिषेक आदि होगा। शाम सात बजे महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर रमेश जायसवाल, राणा प्रताप सिंह, अशोक शुक्ला, अतुल चौबे, मनोज जायसवाल, अनिल गुप्ता गुड्डू, प्रदीप कुमार रहे।