नौगढ़। विनायकपुर गांव में तीन महीने पहले हुई 12 वर्ष की बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बड़ी मां और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बालिका ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसकी बड़ी मां के कहने पर प्रेमी ने गला दबाकर बालिका की हत्या कर दी थी। मंगलवार को एएसपी ऑपरेशन अनिल कुमार यादव ने नौगढ़ थाने में इसका खुलासा किया।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में 17 जून को एक शादी समारोह में रीना देवी अपनी 12 साल की भतीजी को नाच दिखाने ले गई थी। इस दौरान किशोरी पानी पीने गई तो रीना देवी का राजनाथ उसे खींच कर ले गया। इसके बाद अपनी प्रेमिका की मदद से बालिका की लैगीज से उसका गला कसकर हत्या कर दी और 500 मीटर दूर शव छिपा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की बात सामने आई थी।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि बालिका की बड़ी मां के प्रेम संबंध के बारे में किशोरी जानती थी। किशोरी ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में था। साथ ही उसने कहा था कि वह पिता को सब बता देगी। इसलिए आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा की निगरानी में 90 दिनों तक चली जांच के बाद बालिका की बड़ी मां रीना देवी और उसके प्रेमी राजनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।