पड़ाव के डोमरी स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते मंत्री डा.?
- फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 54वें और आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के 14वें वार्षिक खेल-कूद के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा और संचालिका डॉ. जयशीला पांडेय ने किया। उन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और इनके बहुमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद भी अति आवश्यक है। विद्यालय की संचालिका डॉ. जयशीला पांडेय ने बच्चों को खेल-कूद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में बाल विश्वविद्यालय समूह के प्रबंध तंत्र से जुड़े मुकुल पांडेय व मंजुल पांडेय ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय शंकर मिश्र, बाल विद्यालय प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या स्नेहलता पांडेय तथा बाल विद्यालय डोमरी की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।