फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आईजीआरएस निस्तारण में आजमगढ़ मंडल को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आईजीआरएस निस्तारण के मामले में उप्र में आजमगढ़ मंडल को पहला स्थान मिला है। वहीं मंडल के बलिया जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसके पूर्व बलिया प्रदेश में 35वीं रैंक पर था।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता वाली आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण के मामले में पूरे प्रदेश में आजमगढ़ मंडल को पहला स्थान मिला है। एक अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए मंडल को यह उपलब्धि मिली है। वहीं प्रदेश के 74 जनपदों को पीछे करते हुए बलिया ने आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, आजमगढ़ को अगस्त माह में 38वां स्थान हासिल हुआ है, जबकि मऊ जिले को 54वां स्थान हासिल हुआ है। इसके पहले 62वें स्थान पर था। बताते चलें कि डीआईजी वैभव कृष्ण ने मंडल का कार्यभार संभालते ही नरही में चल रहे धनउगाही के खेल का खुलासा किया था। जिसे लेकर अब तक कार्रवाई चल रही है। माना जा रहा है कि डीआईजी की हनक ने मंडल की आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें