फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पड़ाव जाने से बचे, लागू रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। गुरुपूर्णिमा पर मठों और आश्रमों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था सोमवार को सुबह छह बजे से लागू होगी और गुरु पूर्णिमा की समाप्ति तक रहेेगी।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक रामप्रीत यादव ने बताया कि पड़ाव स्थित भगवान अवधूत नारायण आश्रम में भीड़ को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से राजघाट पुल पर वाहनों के आवागमन पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाएगी। वहीं चंदौली जिले में भी विभिन्न मार्गो पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके तहत लंका मैदान नो-इंट्री प्वाइंट रहेगा जहां समस्त प्रकार के भारी वाहनों को पड़ाव की तरफ आने से रोक दिया जायेगा, जिन वाहनों को पड़ाव से होते हुए वाराणसी जाना है उन्हें रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। एफसीआई तिराह के पास से सभी प्रकार के वाहन जिन्हें पड़ाव होते हुए वाराणसी जाना है उन्हें एफसीआई तिराहे से साहूपुरी मोड़ की तरफ से वाया रामनगर होते हुए भेजा जाएगा। चंधासी मंडी से किसी भी प्रकार के भारी वाहन को पड़ाव की तरफ जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
चकिया तिराहे से समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें वाराणसी जाना है उन्हें गोधना चौराहे से एनएच-19 से राजा तालाब से वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यातायात प्रभारी निरीक्षक ने अनावश्यक रूप से पड़ाव की तरफ जाने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें