फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलटा, नौ लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात करीब आठ बजे अमड़ा गांव के पास बेकाबू होकर ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस कर्मचारी घायलों को पीएचसी बरहनी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एवती गांव के 9 लोग चंदौली में एक शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से वापस एवती गांव लौट रहे थे। अमड़ा गांव के पश्चिम तरफ पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट ऑटो चालक की आंख पर पड़ने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठी सीमा देवी (45), अंतिमा (20), कुमकुम (30), सोना देवी (65), नेहा (22), रेनू (33), बृजबाला (30), अजय (30) सहित ऑटो सवार सभी 9 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला। पीएचसी बरहनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि सीमा देवी, अंतिमा, कुमकुम, सोना देवी और नेहा की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का उपचार पीएचसी पर ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें