फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से ऑटो सवार युवक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के गंजख्वाजा गांव के समीप बुधवार की दोपहर सवारियों से भरी आटो एक ट्रैक्टर से टकरा गई । जिससे आटो सवार युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। धीना थाना के खुटहा गांव निवासी चुन्नू सिंह (26) गाजियाबाद जाने के लिए निकला था। वह ट्रेन पकड़ने के लिए अपने घर से पीडीडीयू नगर आटो से जा रहा था। आटो में चार और लोग सवार थे। चुन्नू आटो चालक के पास आगे बैठा था। आटो जैसे ही नेशनल हाईवे पर गंजख्वाजा गांव के समीप एआरटीओ ऑफिस के पास ओवर ब्रिज पर पहुंचा की आगे जा रहे ट्रैक्टर को आटो चालक ओवरटेक करने लगा और वह ट्रैक्टर से टकरा गया । इस घटना में चुन्नू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आटो सवार सकलडीहा के दुर्गापुर निवासी अनुराग सिंह (17) सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर एससओ संतोष सिंह ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो चालक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें