फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौगढ़-चकिया मार्ग पर ऑटो पलटा, परिवार के चार सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकिया नौगढ़ मार्ग पर दिल बगड़ा मोड़ के पास बुधवार सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वाराणसी के बेलवा कोट निवासी आनंद कुमार (55) अपने दो महीने से लापता बेटे श्यामसुंदर की तलाश में ऑटो से पत्नी जीरा देवी, बहू पूनम और बहन राजमनी के साथ नौगढ़ जा रहे थे। दिलबगड़ा मोड़ के पास ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। आनंद सहित चार लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने नौगढ़ सीएचसी भर्ती कराया। यहां डॉ. सुनील ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं आनंद की स्थिति गंभीर होने से उन्हें बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि दुर्घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें