फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विपरित दिशा में आ रहे ट्रक से टकराई ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह विपरीत दिशा में घुसे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। उसमें से एक की हालत गंभीर है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पुलिस की लापरवाही से यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है। आए दिन ट्रक चालक नियमों को ताक पर रख जिधर से चाहते हैं आते-जाते हैं। सोमवार को सिंगल रोड पर घुसे कंटेनर की वजह से दो जानें चली गईं। इस घटना के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया और मंगलवार को विपरित दिशा में घुसे एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

चंदौली निवासी गौरव(25), रुबीना(28) व नुराना(26), रोहड़ा निवासी श्रीप्रकाश(23) व एक अन्य मंगलवार को ऑटो से वाराणसी की ओर जा रहे थे। बिलारीडीह गांव के समीप वे पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से ऑटो की टकरा गई। इसमें ऑटो सवार पांचों यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में गौरव, रुबीना व नुराना को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं श्रीप्रकाश व एक अन्य को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गम्भीर होने पर एक व्यक्ति को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें