कंदवा। स्थानीय थाना के अरंगी गांव में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो में आग लग गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते ऑटो जलकर राख हो गया। वाहन स्वामी ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। अरंगी गांव निवासी नगीना पासवान अपने ऑटो को काफी दिनों से गांव के ही जगदीश सिंह के दरवाजे पर खड़ा करता था। मंगलवार की देर शाम भी वह बाजार से वापस लौटकर ऑटो खड़ा कर अपने घर चला गया। देर रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक ऑटो जल कर खाक हो गया। वहीं गांव में चर्चा है कि घटना को अराजक तत्वों ने अंजाम दिया है। ऑटो स्वामी नगीना पासवान ने थाने में तहरीर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।