फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धीना थाने पर हुुई 29 वाहनों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। स्थानीय थाने पर आपरेशन क्लीन के बाद बुधवार को विभिन्न मुकदमों में सीज 29 वाहनों की नीलामी की गई। 26 दोपहिया और तीन चार पहिया वाहनों की नीलामी से 2.42 लाख रुपये के राजस्व की आय हुई है।स्थानीय थाना परिसर में पिछले कई वर्षों से विभिन्न मुकदमों में सीज किए गए वाहनों के नीलामी के लिए सीजेएम की अनुमति के बाद सकलडीहा एसडीएम ने टीम गठित की। इसके तहत बुधवार को नीलामी की तिथि तय की गई। बुधवार को सीओ सकलडीहा रघुराज, नायब तहसीलदार अमित कुमार,आरआई आरटीओ अशोक कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव की मौजूदगी में सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। नीलामी में 26 दोपहिया वाहनों की नीलामी अधिकतम बोली 52,500 रुपये, एक पिकअप की नीलामी अधिकतम बोली 1.12 लाख 50 रुपये, एक मिनी ट्रक की नीलामी अधिकतम बोली 77,500 रुपये पर की गई। इस प्रकार कुल 2.42 लाख 500 के राजस्व की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें