फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया थाना क्षेत्र के सैदूपुर कस्बे में बुधवार की दोपहर में गोलू आभूषण केंद्र दुकान पर लूट का प्रयास बदमाशों ने किया। दुकानदार की पत्नी पूजा वर्मा के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी भाग गए। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी मनीष यादव निवासी अकोढ़ी थाना रामगढ़ जिला भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया। उसके कुछ देर बाद सरैया के पास से दूसरे आरोपी संदीप चौधरी निवासी अकोढ़ी थाना रामगढ़, जिला भभुआ बिहार को पकड़ लिया। वहीं, तीसरा आरोपी भाग गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक कट्टा, एक बाइक और कारतूस बरामद किया है। सैदूपुर स्थित गोलू आभूषण केंद्र पर दोपहर में तीन आरोपी पहुंचे। उस समय दुकान पर दुकानदार की पत्नी पूजा वर्मा बैठी थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर दुकान में लूट का प्रयास किया। मौका देखकर पूजा वर्मा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चकिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें