फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अरंगी गांव में 20 लाख से बनेगा अटल मनरेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकासखंड के अरंगी गांव के लोग भी जल्द ही शहरों की तर्ज पर पार्क में खुली हवा और बेहतर माहौल का आनंद उठा सकेंगे। यहां अटल मनरेगा पार्क के लिए धन जारी हो चुका है। एक सप्ताह के अंदर 20 लाख रुपये की लागत से पार्क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसमें ओपेन जिम, झूले, मनोरंजन और खेल संसाधनों के साथ मार्निंग वॉक स्पॉट की भी सुविधा मिलेगी। शासन ने मनरेगा योजना से अटल मनरेगा पार्क बनवाने की योजना शुरू की है। अरंगी गांव के ग्रामीणों को भी पार्क का तोहफा मिला है। इस योजना को शुरू करने के लिए ब्लाक से आईडी भी मिल चुकी है। एक सप्ताह में 90 मीटर लंबे और 55 मीटर चौड़े पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पार्क में मार्निंग वॉक स्पॉट से लेकर ओपेन जिम और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उद्यान विभाग की मदद से यहां छायादार और फलदार पौधों के साथ मखमली घास भी लगाई जाएगी। इसकी देखरेख के लिए मनरेगा से केयर टेकर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें