फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए अशफाकउल्लाह खां

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कालीमहाल में अशफाक उल्लाह खां की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर शहीद अशफाक उल्लाह खां की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं गोष्ठी में उनेक व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा अशफाक उल्लाह खां पठान परिवार से संबंधित थे। उनका जन्म शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश मे हुआ था। अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणो की आहूती देने वाले अशफाक उल्लाह खां सिर्फ एक निर्भर प्रवृत्ति के थे, बल्कि वे प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे। वे उर्दू के बेहतरीन शायरों में से एक रहे। कहा कि उनकी कलमबंद पंक्तियां स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे लोगो के लिए मार्गदर्शक साबित हुई। इस मौके पर डॉ. सुल्तान खान, बृजेश गुप्ता, मुजाहिद अख्तर, दशरथ चौहान, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, तारिक अब्बास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें