फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सराफा कारोबारी को गाली व जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के एक सराफा कारोबारी व प्रधान प्रतिनिधि ने रविवार की शाम बकाया मांगने पर मनबढ़ युवक पर दुकान में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने रात में कोतवाली आरोपी की गिरफ्तारी मांग पर अड़े रहे। देर रात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तारी के बाद व्यापारी वापस लौट गए। कई माह पहले युवक ने प्रधान प्रतिनिधि व व्यापारी राजेश सेठ को दो लाख से अधिक रुपये का मुर्गे का चारा बेचा था। युवक के सामान की बिल्टी नहीं देने पर प्रधान प्रतिनिधि ने चारा वापस कर दिया। युवक ने पैसे नहीं लौटाए। प्रधान प्रतिनिधि ने कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने युवक के पिता को थाने पर बुला लिया। इससे नाराज युवक ने प्रधान प्रतिनिधि की दुकान में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी जानकारी होने पर कस्बा के कई व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। रविवार देर रात को मनबढ़ युवक की पर मुकदमा दर्ज होने पर और उसकी गिरफ्तारी के बाद व्यापारी लौट गए। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान मंजू वर्मा, व्यापारी नेता सत्यप्रकाश गुप्त, दिलीप गुप्त, अनिल सेठ, दीपक सेठ, अमित कुमार, मोनू, संत आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें