फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना जवान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार स्थित एक मकान में सो रहे असम राइफल्स में तैनात जवान शशि भूषण तिवारी (35) की बदमाशों ने हत्या कर दी। शशिभूषण चांद थाने से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर अपना नया मकान बनवा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात मिस्त्री व मजदूरों के जाने के बाद वे निर्माणाधीन मकान में सो गए। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने शशि की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हत्या के बाबत परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही दी गयी है । मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें