पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर। सुभाष नगर स्थित तालाब पर छठ पर रविवार शाम अर्घ्य के बाद गीत-संगीत का आयोजन हुआ। इसके बाद भंडारे में वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभासद आरती यादव और समाजसेवी श्रवण यादव ने बताया कि छठ पर्व के लिए तालाब को आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, मिक्की माउस सहित विभिन्न आकर्षणों की व्यवस्था की गई थी। बैलून गन, खिलौने और चाट-पकौड़े की दुकानें भी लगाई गई थीं। तालाब पर मेले जैसा माहौल रहा। इस मौके पर संजय यादव, शिवचरन, भीम मोदी, मोनू गोंड, अशोक यादव आदि ने सहयोग किया। संवाद