फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सकलडीहा विस में 15 सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि विधानसभा की 15 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन परियोजनाओं को लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और पूर्वांचल विकास निधि के माध्यम से जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। सड़कों के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च होने की उम्मीद है। विधायक ने बताया कि स्वीकृत सड़कों में ककरही कला, पीथापुर, मोलनापुर, छपरा, बसंतपुर, बड़गांवा, नैढी मुकुंदपुर, सदलपुरा घोडसारे, बरठी, पलिया, सैदपुरा, कोडरिया, टड़ियां, भूपौली सहित अन्य गांवों के संपर्क मार्ग शामिल हैं। सड़कें बनने के बाद सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के विकास का मार्ग और भी सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें