क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैयां में शनिवार को विद्यालय के छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रंगोली बनाकर दिवाली मनाई। शिक्षकों ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैयां में कक्षा 5 की छात्राओं ने ग्राम प्रधान कैलाश नाथ, प्रधानाध्यापक संगीता राय व सहायक अध्यापकों की उपस्थिति में सुंदर रंगोली बनाकर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोली को देखकर प्रधानाध्यापक संगीता राय और शिक्षकों ने छात्राओं की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कैलाश नाथ, विद्यालय की प्रधानाध्यापक संगीता राय, सहायक अध्यापिका सुनीता त्रिपाठी, संगीता आदि ने रंगोली बनाने वाली छात्राओं को कॉपी, पेन देकर पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक संगीता राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार, संस्कृति और रचनात्मकता का विकास होता है।