फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। बकरीद पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को इलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद उप जिलाधिकारी अजय मिश्रा ने की लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की अपील की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से लोगों से कहा कि सामूहिक रूप से लोग नमाज ना पढ़े बल्कि घर पर ही बकरीद की नमाज अदा करे। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालक के लिए भी लोगों से कहा। कहा कि सभी के सहयोग से ही इस महामारी पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी, एसआई सुभाष यादव, चौकी प्रभारी नसीमुद्दीन, रोहित यादव के अलावा, शमीम मौलाना, इकबाल अहमद,फारुख सिद्दीकी, अब्दुल हमीद,नसरुल्ला, सद्दाम खान, शफीउल्ला खालिद, जलालुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें