विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानाध्यक्ष हरिशचंद्र सरोज ने बृहस्पतिवार की शाम विभिन्न गांवों और मार्गों पर रूट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर चौकी प्रभारी रामपुर जयकरन सरोज,एसआई रामभवन यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।