फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल एस की बैठक बृहस्पतिवार को नगर स्थित विधानसभा कार्यालय में हुई। इसमें मुगलसराय विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी और सोनभद्र के निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष उदित नारायण पटेल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष अजमल सिद्दीकी ने की। इस मौके पर सत्यनारायण पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) के संस्थापक अध्यक्ष एवं बौद्धिसत्व डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर दो जुलाई को राजधानी लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने किया। इस अवसर पर रामू गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यबली पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें