स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार को चकिया इकाई राजस्व संग्रह अमीन संघ के दो वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। राजस्व संग्रह अमीन संघ के चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष अनुराग यादव, महामंत्री जयप्रकाश राम, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष रामरक्षा प्रसाद, ऑडिटर संतोष कुमार, सूचना मंत्री जीउत कुमार और संरक्षक के लिए संतोष कुमार द्विवेदी का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। अध्यक्ष नवनियुक्त होने के बाद अनुराग यादव ने कहा कि वह अपने साथियों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। संचालन वंश नाथ सिंह ने किया। संवाद