फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर गंगा में लगा दी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला ग्राम पंचायत स्थित गोसाई के मड़ई गांव निवासी आकाश गिरी(18) ने मंगलवार को मां की डांट से नाराज होकर सैदपुर तिरगांवा स्थित पक्के पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोताखोरो की मदद से युवक को नदी में ढूंढने में लगी रही।
विज्ञापन

टांडाकला के गोसाई की मडई गांव निवासी सुरेश गिरी के दो पुत्रों व एक पुत्री में सबसे बड़ा पुत्र आकाश गिरी मुम्बई में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। दो दिन पूर्व ही वह अपने बड़े पिता राजेश गिरी के पुत्र रोशन की आठ मई को होने वाले विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर से करीब 10 किमी दूर तिरगावां सैदपुर स्थित पक्के पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुत्र को खोजते हुए पुल पर पहुंची युवक की मां वहीं बेहोश होकर गिर गई। सूचना के बाद सैदपुर और बलुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से आकाश को नदी में ढूंढने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें