फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की चयनकर्ता पैनल में शामिल हुई अंजू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज कि खेल प्रशिक्षक अंजू कुमारी को राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की चयनकर्ता पैनल में शामिल किया गया है। अंजू की इस उपलब्धि पर विद्यालय और उनके गांव की ओर से सम्मानित किया गया। 14 से 17 अक्तूबर तक अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता चल रही है। इसमें शामिल टीमों में से राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए चयनकर्ताओं के पैनल में अंजू शामिल हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य रिता रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंजू एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी होने के साथ ही कॉलेज में खेल प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और जिला खेल समिति कि सम्मानित सदस्य भी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जय प्रकाश, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. एसके लाल, डॉ. रामचंद्र, वीरेंद्र कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें