फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिरुद्ध जायसवाल बने व्यापार मंडल के महामंत्री

विज्ञापन
चहनियां में निर्वाचित उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक सोमवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में हुई। इसमें संगठन से तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। वही जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने अनिरुद्ध कुमार जायसवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। संगठन की बदौलत ही हम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर सकते हैं। व्यापारियों के हितों के लिए संगठन पूरी मुस्तैदी के साथ जनपद में कार्य कर रहा है इसमें पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा है। नवनियुक्त जिला महामंत्री अनिरुद्ध कुमार जयसवाल ने कहा कि संगठन की जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। व्यापार व्यापारियों के हित और सम्मान के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं रहूंगा। इस दौरान राजेश केसरी अर्चना देवी गणपत राय जुबेर अंसारी अजय अग्रहरि बबलू सोनी आदि उपस्थित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें