चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के बिछियां मोड़ के पास पिकअप वाहन से लादकर गोवध के लिए ले जाए जा रहे सात गोवंश को मुक्त कराया। वहीं तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पशु पालन के लिए ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिए गए। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर पशुओं को लेकर अलीनगर की ओर से बिहार जाने की फिराक में हैं। इस पर बिछियां मोड़ के पास घेरेबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद एक पिकअप वाहन आता दिखा। रोककर तलाशी ली तो सात गोवंश लदे मिले। तस्कर अलीनगर थाना के टड़िया गांव निवासी गनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि काफी दिनों से तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद