इलिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को गोवध व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी रंजीत पटेल को बटउआ गांव के समीप बने यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर गठित इलिया पुलिस की टीम को सूचना मिला कि गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम का वांछित आरोपी रंजीत बटऊआ गांव के यात्री प्रतीक्षालय के पास वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज जिला के माता का पूरा रामनगर का निवासी है। वह पशु तस्करी में वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद