फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पटनवा ग्राम पंचायत से सिंघीताली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे जल भराव होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी नहीं होने से लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। पटनवा ग्राम पंचायत से औद्योगिक नगर होते हुए सिंघीताली जाने वाली सड़क के किनारे जलभराव हो गया है। सच्चिदानंद झा ने कहा कि औद्योगिक नगर क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जो इसी मार्ग से जाते हैं, अक्सर गड्ढे में गिरकर घायल हो जाते हैं। इस मार्ग से 6 से ज्यादा गांवों के संपर्क मार्ग जुड़े हुए हैं। प्रदर्शन में कुमार यादव, मुन्नी यादव, लालब्रत यादव, दशमी यादव, गंगा यादव, पप्पू सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें