नगर के एक मॉल में रात का शो नहीं चलने से बुधवार की रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती थिएटर में फिल्म चलाने की मांग पर अड़ी थी। जबकि दर्शक कम होने से शो को कैंसिल कर दिया गया था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले युवती वहां से चली गई।
बुधवार देर रात मॉल में रात के फिल्म के शो की महज चार टिकटें बिकीं। मैनेजर ने शो को कैंसिल कर दिया। एक युवती अपने मित्र के साथ शो देखने पहुंची। जैसे ही उसे शो के कैंसिल होने की जानकारी मिली हंगामा शुरू कर दिया। उसने तुरंत पैसा वापस करने को कहा। मैनेजर विशाल तिवारी ने कहा कि टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हुई थी ऐसे में पैसा खाते में वापस जाएगा। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। बावजूद इसके युवती हंगामा करती रही। सूचना पर पुलिस जैसे ही पहुंची दोनों धीरे से खिसक लिए। चंधासी चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक युवती वहां से चले गए थे।