स्थानीय कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को होल्ला किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो किसान आंदोलन करेंगे। किसानों ने कहा कि खाद के अभाव और अनियमित वितरण की वजह से किसानों को काफी किल्लत झेलनी पड़ रही है। आवश्यकता के अनुसार किसानों को खाद नही मिल पा रही है। कहा कि खाद वितरण करने का कोई नियत समय भी सोसाईटी समिति के पास नही है। इसकी वजह से किसानों को जाड़े के दिनो मे काम छोड़कर शाम को आना पड़ा और खाली हांथ लौटना पड़ रहा है। इस संबंध मे सचिव नवीन सिंह ने कहा कि खाद कम होने की वजह से सबको नही मिल पाया। कई केंद्रो पर वितरण कराने की वजह से लेट हो गया है। सोमवार को सुबह से वितरण शुरू होगा। इस मौके पर प्रेम यादव, धीरेन्द्र यादव, गुड्डू, जुबेर खान, जामवंत यादव, रामूरत यादव रहे।