ताराजीवनपुर। पीडीडीयू नगर के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब की सफाई न होने से यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। स्थिति यह है कि अभी हाल ही में चैती छठ में भी व्रतियों ने स्वयं घाटों की सफाई कर अस्ताचल और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। यही स्थिति सकलडीहा ब्लाक के संघति गांव में तालाब की है। तालाब घास फूस से पूरी तरह पट चुका है। तालाब की सफाई न होने से इसका पानी सड़ने लगा है। इसी तरह कैली गंगा घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे यहां स्नार्थियों को दिक्कत होती है। क्षेत्र के श्रवण यादव, बबलू प्रधान, रवि यादव, रामराज, कुंज बिहारी सिंह, केदार चौहान, रामजी यादव आदि ने तालाबों के सफाई की मांग की है।