फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकरियों की बैठक सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें पदाधिकारियों ने दो महीने से जनपद के हजारों शिक्षकों/शिक्षिकाओं व शिक्षणेतर कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि ग्रांट उपलब्ध रहने के बाद भी स्थानीय अधिकारियों की आपसी खींचतान के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को संगठन पत्र के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। कहा कि अगर ग्रांट उपलब्ध है तथा कोई अवकाश नही है तो हर महीने की पहली तारीख को अध्यापकों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाय। शिक्षकों ने चेताया कि भविष्य में वेतन भुगतान में अनियमितता बंद नही हुई तो संगठन बीएसए ऑफिस पर धरना देने को बाध्य होगा। इस अवसर पर वीरेंद्र मोहन सिंह, अजय सिंह, मदन कुमार तिवारी, अच्युतानंद त्रिपाठी, राकेश पांडेय, विमलेश पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्षता व संचालन जिलामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें