फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनी एंजेल अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बच्चियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के नई बस्ती की रहने वाली कक्षा चार की छात्रा एंजेल अग्निहोत्री को एक दिन के लिए मुगलसराय कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया। एंजेल ने मुगलसराय कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठ कर लोगों की समस्या को सुना। इस दौरान एक पति-पत्नी का विवाद भी सामने आया। पत्नी ने पति पर मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एक दिन की प्रभारी निरीक्षक बनी एंजेल ने पत्नी की तहरीर पर पति के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किये जाने का आदेश दिया।इस मौके पर एंजेल की मदद के लिए वहां एसआई नसीमुद्दीन मौजूद रहे।दूसरी तरफ अमर उजाला गर्ल्स चाइल्ड डे के अभियान के तहत नगर पालिका इंटर काॅलेज में एक दिन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य के पद का प्रभार विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा शिवानी कुमारी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें