आंगनबाडी कर्मचारी संघ शाखा के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना मोहल्ला-गोलवारटोला में एक पदाधिकारी के आवास पर हुई। बैठक में मानदेय प्रोत्साहन संबंधित धनराशि का समय से भुगतान न किए जाने पर नाराजगी प्रकट की गई। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि माह मई वर्ष 2024 एक माह का मानदेय के लिए कई बार पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। महिला आंगनबाड़ी संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निशा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर भी रखी जाएगी। समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में शगुफ्ता खातून, अलका देवी, दुर्गा देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, राधिका उर्फ फाखिरा बानों आदि उपस्थित थे।संवाद