संदिग्ध मरीज को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के तहत जिला अस्पताल में बने आइसोलशन वार्ड में मरीजों को भर्ती कराने में 108 एंबुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं। शुक्रवार को सैयदराजा सहित विभिन्न इलाकों से सूचना प्राप्त होने के बाद एंबुलेंस कर्मी उन इलाकों में पहुंचकर मरीजों को अस्पताल तक ले आने काम कर रहे हैं, ताकि समय से मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया हो सके।वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान स्वास्थ्य विभाग में 108 एंबुलेंस सेवा एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही आलम यह है कि एंबुलेंस कर्मी बड़ी बहादुरी के साथ समुचित सुरक्षा किट के अभाव में भी जीरो ग्राउंड से कोरोना के संदिग्ध मरीजों को अस्पताल तक लाने का काम कर रहे हैं। देखा जाए तो एंबुलेंस कर्मी अपने जान को दांव पर लगाकर मरीजों की खिदमत कर रहे हैं। एक तरफ जहां कोरोना का नाम सुनकर लोग डर जा रहे हैं। ऐसे माहौल में एंबुलेंस कर्मी संदिग्ध मरीजों को बिना किसी डर के निर्भीक होकर पुलिस की मदद से रिकवर करके ला करके आइसोलेशन में भर्ती कराया। मामला यह है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र का है। बिहार से जयपुर चार संदिग्ध लोगों की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की सहयोग से ईएमटी वंश बहादुर यादव, ईएमटी लक्ष्मण चौहान, ईएमटी ओपी गौतम, वीरेंद्र चौहान, पायलट संतोष यादव, पायलट शैलेंद्र यादव व कैलाश यादव ने इन चारों मरीजों को रिकवर करके बहादुरी के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में यह पता चला चारों लोग जयपुर जा रहे थे।