फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आंबेडकर ने पूरे भारत को समानता का संदेश दिया

विज्ञापन
सकलडीहा इंटर कालेज मैदान में आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत:-जागरूक पाठ
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह मनाया गया। कस्बे में बौद्ध धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा इलाके का भ्रमण करते हुए देर शाम कॉलेज परिसर पहुंची, जहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष भंते चंदिमा थेरो ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने केवल दलितों को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को समानता का संदेश दिया। इस अवसर पर मिशन गीत कलाकार रवि राज बौद्ध, प्रीति बौद्ध, पप्पू राजा, शिव चरण दीवाना, मार्कंडेय कवि आदि ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रामराज राजभर, लल्लन प्रसाद, राम हरख चौधरी, अरुण रत्नाकर, निठोहर सत्यार्थी, ज्ञानचंद, रमेश राम, उर्मिला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें