फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रसिया माइनर में सफाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। रसिया गांव के समीप माइनर की सफाई में किसानों ने खानापूर्ति का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि सफाई के नाम पर सिर्फ कागज पर हो रही है। माइनर की वास्तविक स्थिति जस की तस बनी हुई है। किसान हरि शंकर सिंह, शिव कुमार, भिखारी बाबा, कपिलदेव सिंह का कहना है कि जैसे ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, वैसे ही सफाई में हुए भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया जाएगा और पूरा मामला शांत हो जाएगा। वहीं एक बड़ी समस्या माइनर में अतिक्रमण को लेकर भी सामने आई है। किसानों का आरोप है कि रसिया गांव के पास माइनर को पाटकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश तिवारी ने बताया कि जेई से जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें