फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीआईएफ में तीन लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। धानापुर विकास खंड के ग्राम संगठन कुसुम्ही की महिलाओं ने सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) की धनराशि में तीन लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। सलोनी आजीविका ग्राम संगठन की अध्यक्ष चंद्रकला ने ग्राम संगठन की अन्य महिलाओं के साथ मंगलवार को बीडीओ, सीडीओ और उपायुक्त स्वतः रोजगार को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि सलोनी ग्राम संगठन कुसुम्ही की ओर से सीआईएफ की 2,96,908 रुपये की धनराशि ब्याज सहित शिवशक्ति आजीविका संकुल समिति की निवर्तमान अध्यक्ष और लेखापाल को नकद जमा की गई थी। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जमा धनराशि की रसीद उनके पास सुरक्षित है। आरोप लगाया कि उक्त धनराशि का न तो सीएलएफ की कार्यवाही पुस्तिका में अंकन किया गया और न ही रोकड़ बही या बैंक खाते में जमा दिखाया गया। इसके बावजूद अब संकुल समिति की ओर से दोबारा सीआईएफ की रकम जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले जमा की गई राशि खाते में दर्ज नहीं हुई है। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए ग्राम संगठन की महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने धनराशि के साथ लापरवाही बरती है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जमा की गई धनराशि का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की भी अपील भी की है। शिकायतकर्ता चंद्रकला देवी ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उन्हें और ग्राम संगठन के अन्य पदाधिकारियों को पद से हटाने की धमकी दी जा रही है। उन्हें सरकारी राशन दुकान से मिलने वाले लाभ से भी वंचित कर दिया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में भुगतान की रसीद उपलब्ध है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जो भी पदाधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें