नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के भुपौली चौकी अंतर्गत महरखां गांव में मानसिक रूप से बीमार कुंदन (30)की पीटकर हत्या करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने उनके गांव से शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गांव निवासी शिवभजन के पुत्र कुंदन की बांध कर पिटाई करने का वीडियो शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यह निर्मम हत्या बृहस्पतिवार की बताई गई। युवक के मौत पर अलीनगर थाने में छह अगस्त को धारा 304 के तहत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शनिवार की शाम आरोपी पुत्र सोनू कुमार, उसकी रमावती देवी और पिता अनिल कुमार को पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।