फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नेशनल पावर लिफ्टिंग में आकाश ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। नरौली (महाम्मदपुर) गांव के आकाश यादव ने गुजरात प्रांत के सूरत में हुए राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसने चार क्विंटल का वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उसे रजत पदक से सम्मानित किया गया है। आगामी मई माह में अमेरिका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में वह देश का प्रतिनिधित्व करेगा। बुधवार को गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से आकाश का स्वागत किया।
विज्ञापन


कस्बा स्थित शहीद पार्क में बृहस्पतिवार को समारोह का आयोजन कर उसे सम्मानित किया जाएगा। आकाश के पिता रामदुलार यादव ने बताया कि कम संसाधनों और अपने जज्बे के साथ उसने अपना हौसला बनाए रखा। इसका परिणाम रहा कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है। उसकी सफलता से परिवार, गांव सहित जनपद का मान बढ़ा है। स्वागत करने वालों में रामधनी यादव, रमेश बबलू, रामजन्म यादव, अनिल यादव, मनीष सिंह, गोपाल राम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें