विकास खंड के छित्तमपुर गांव में चकबंदी अधिकारियों द्वारा फिर से चकबंदी के लिये नापी कराए जाने से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर चकबंदी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर चकबंदी न कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष1968 में चकबंदी होने के बाद सभी किसान अपने अपने मौजे पर काबिज हैं। कुछ लोगों के व्यक्तिगत दबाब में आकर चकबंदी अधिकारी फिर से नापी कराने का दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर विरोध जताया और एसडीएम से मिलकर नापी पुन: न कराने का ज्ञापन सौपा। एसडीएम जितेंद्र कुशवाहा ने उचित सहयोग दिलाने का अश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान राजकिशोर यादव, कन्हैया लाल यादव, श्यामबली यादव, मेवा राय, रामजी यादव, सरोज यादव, जगरनाथ यादव, खिचडू यादव, जगनरायण यादव आदि मौजूद रहे।