फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर भक्तों ने निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान अवधूत राम द्वारा सृजित सर्वेश्वरी समूह का 61 वां स्थापना दिवस मंगलवार को विधि-विधान से मनाया। इस दौरान भक्तों ने सुबह प्रभात फेरी निकालाकर महाप्रभु को नमन किया। अभेद आश्रम के शेखर साधु ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह सभी आदि शक्तियों की जननी है। महाप्रभु अघोरेश्वर अवधूत राम द्वारा स्थापित सर्वेश्वरी समूह का ध्यान करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। इससे पूर्व स्थापना दिवस पर हरिहरपुर स्थित अभेद आश्रम और आदि आश्रम से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने आश्रम में श्रमदान व साफ-सफाई, आरती पूजन, कलश स्थापना, सफलयोनी का पाठ आदि कार्यक्रम विधि विधान से किए। दोपहर बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं देर शाम तक आर्शीवचन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवाजी सिंह, अमित कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, पोप सिंह, सुभाष चौहान, कमला राम, जेपी चौधरी, विरेंद्र राम, पंकज चौधरी, टोनू, मोनू, करनमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें