फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन दशक बाद केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर रास्ते के लिए हुआ सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दशक से भी अधिक समय से रास्ते की बांट जोह रहे टांडा मड़ईया पर वालों के लिए बृहस्पतिवार का दिन आशा की किरण लेकर आया। रास्ते के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार ध्रुवेश सिंह के नेतृत्व में 20 लेखपालों की टीम गांव में पहुंची और सर्वे व सीमांकन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टांडाकला के पूर्वोत्तर भाग में करीब 30 घरों का एक पुरवा स्थित है। जहां आने जाने के लिए करीब तीन दशकों से ग्रामीण रास्ता निर्माण का बांट जोह रहे है। शादी विवाह, बिमारी या किसी की मृत्यु होने पर आवागमन के लिए लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ती है। लोगों को आये दिन हो रही दिक्कत को देखते हुए पूर्व प्रधान पति रामकिशुन सिंह ने पहल करते हुए रास्ता निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय से गुहार लगाई। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री ने एसडीएम सकलडीहा को उस पुरवा के लिए रास्ता निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य, प्रतिनिधि अमित सिंह सोनू, कानूनगो सुनील मिश्र, अखिलेश मिश्र, शशिकान्त द्विवेदी, अजय बहादुर सिंह, लेखपाल संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें