पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर शु्क्रवार को नगर के ओड़वार चतुर्भुजपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ‘भीम चर्चा’ के दौरान लोगों से चर्चा कर दलित बस्ती में प्रतिज्ञा पत्र बांटा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जिला प्रभारी जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बाबा साहब कालजयी पुरुष रहे। उन्होंने समाज के हर अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने का कार्य किया। बाबा साहब समरसता, समाजिक मूलता के प्रतिबिंब रहे। कहा कि कांग्रेस का जनाधार मजबूत हो रहा है। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि हमारा संविधान देश के हर नागरिक के मान-सम्मान व अधिकारों का संरक्षक है। इस मौके पर आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, मुजाहिद अख़्तर, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, दयाराम पटेल, नवीन पांडेय, तारिक अब्बास, अनवर सादात, हम्मीर शाह, शिवपूजन प्रसाद, संजय मिश्रा, अनूप कुमार रहे। धन्यवाद ज्ञापन मुराहू राम ने किया।