फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित

Thu, 29 Dec 2016 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पूछताछ करते लोग।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के रूरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह सवा पांच बजे 12987 अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने हावड़ा नई दिल्ली मेन रूट बाधित हो गया। सभी ट्रेनों को वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली भेजा गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि देर रात 11 बजे तक मेन रूट सामान्य होने की संभावना है। रेल प्रशासन द्वारा दो बीएसएनएल, दो रेलवे कंट्रोल रूम, एक रेलवे तथा एक सीयूजी मोबाइल हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। परिवर्तित मार्ग से जाने वाली ट्रेनों में मंगलवार की रात नई दिल्ली जाने वाली अप पटना राजधानी एक्सप्रेस, अप संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, अप मगध एक्सप्रेस, बुधवार को जाने वाली अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, अप महाबोधि एक्सप्रेस, अप ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, अप सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, अप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, अप रांची गरीब रथ एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें वारणसी, लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते नई दिल्ली भेजी गईं। डाउन की ट्रेनों में भागलपुर एक्सप्रेस, सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस को भी मुरादाबाद, वाराणसी के रास्ते गंतव्य को रवाना की गईं। डाउन जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस अछनेरा, कासगंज, कानपुर के रास्ते मुगलसराय पहुंची। मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि कानपुर रूट पर जाने वाली जो ट्रेनें मुगलसराय से निकल चुकी थीं उन्हें कानपुर झांसी आगरा के रास्ते नई दिल्ली को भेजा गया है। घटना स्थल पर तेजी से राहत कार्य चल रहा है। रात 11 बजे तक हावड़ा दिल्ली रूट सामान्य हो जाने की संभावना है। अगर रूट सामान्य हो जाएगा तो देर रात की ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से ही  रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें