फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पशु क्रूरता निवारण टीम गठित, आठ को मिला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शासन के निर्देश पर पशु क्रूरता निवारण समिति (एसपीसीए) का गठन किया गया है। जिले के आठ व्यक्तियों को समिति में रखा गया है। इसमें ज्ञानपुर चकवा निवासी रणजीत सिंह, उदयकरनपुर निवासी अमेरश त्रिपाठी, भगवानपुर औराई के सुशील कुमार मिश्र, लक्ष्मणा के प्रजेश त्रिपाठी, अजयपुर के बंदना सिंह,जमुनीपुर के विजय मिश्र, सागररायपुर के मनोज कुमार शुक्ल, गांधी डीघ के श्यामजी चौरसिया को पशु क्रूरता निवारण समिति में रखा गया है। समिति पशुओं को अनावश्यक पीड़ा और क्रूरता से बचाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर काम करेगी। पशुओं पर पैनी नजर रखेगी। यदि कही मवेशियों के साथ क्रुरता बरती जा रही है, तो टीम इसकी सूचना जिला प्रशासन को देगी। जांच उपरोक्त के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें